{"_id":"61d096a56a74c76e5a06b4b3","slug":"aadhar-card-for-vaccination-una-news-sml395390264","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए आधार कार्ड और मोबाइल साथ लाएं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए आधार कार्ड और मोबाइल साथ लाएं विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले के स्कूलों में तीन जनवरी से 15 से 18 साल के विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीन देने को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां कर ली है। विभाग ने सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला शिक्षा विभाग ने कोरोना टीकाकरण को लेकर सभी स्कूल प्रमुखों और अध्यापकों को आदेश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को इस अभियान को लेकर प्रोत्साहित करें। टीकाकरण के दिन सभी अध्यापक स्कूल में मौजूद रहें। टीकाकरण के लिए विद्यार्थियों को मोबाइल और आधार कार्ड के साथ स्कूल आने के लिए कहा गया है। बच्चों और अभिभावकों को सूचित करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रमुखों की रहेगी। स्कूल प्रमुखों को यह निश्चित करने के आदेश दिए है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से न छूट पाए। सभी स्कूल टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले सभी विद्यार्थियों का पूरा रिकार्ड बनाकर रखेंगे। इस रिकॉर्ड में विद्यार्थियों के नाम के साथ उनके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को दर्ज किया जाएगा ताकि टीकाकरण की दूसरी डोज के समय कोई परेशानी न आए। सभी स्कूल प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण का डाटा जिला शिक्षा विभाग को भेजेंगे। जिला शिक्षा विभाग के उपनिदेशक जनक सिंह ने बताया कि स्कूलों में कोरोना टीकाकरण को लेकर तैयारियों लगभग पूरी हैं। छुट्टी वाले दिन भी स्कूलों में टीकाकरण जारी रहेगा।
...
अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण
शनिवार को जिले के सभी स्कूलों से एक-एक अध्यापक को कोरोना टीकाकरण अभियान से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग जिले के हर निजी एवं सरकारी स्कूलों के एक अध्यापक भाग लिया।
विज्ञापन
...
एक दिन में 35 स्कूलों में होगा टीकाकरण
जिले के 283 निजी एवं सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के टीकाकरण को लेकर प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) की टीमें तैयार कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग ने इन टीमों को सभी स्कूलों की लिस्ट सौंप दी है। बताया जा रहा है कि बीएमओ टीमें एक दिन में लगभग 35 स्कूलों में टीकाकरण करेंगी।
संवाद