फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A wild kitten was found in the fields of Bahedi in Hamboli

Una News: हंबोली के बहेड़ी में खेतों में मिला जंगली बिल्ली का बच्चा

Fri, 27 Jun 2025 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
A wild kitten was found in the fields of Bahedi in Hamboli
लोगों ने समझा तेंदुआ का बच्चा, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की पंचायत हंबोली के गांव बहेड़ी के खेतों में एक जंगली जानवर का बच्चा अस्वस्थ अवस्था में पड़ा मिला। सुबह के समय जब ग्रामीण खेतों में काम करने पहुंचे तो उन्हें किसी जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक छोटा सा जंगली जानवर का बच्चा वहां पड़ा है। पहले लोगों ने उसे तेंदुए का बच्चा समझा और उसे उठाकर घर ले आए। ग्रामीणों ने उसकी देखभाल करते हुए दूध भी पिलाया और इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी। विभागीय जांच में पता चला कि यह एक जंगली बिल्ली का बच्चा है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगली बिल्ली के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए ले गई। इस घटना की खबर जैसे ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। खंड अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि यह एक जंगली बिल्ली का बच्चा है, इसकी डॉक्टर से जांच करवाई, जो अब बिल्कुल स्वस्थ है। फिलहाल बच्चे को नंदपुर में सुरक्षित स्थान पर रखा गया। पंचायत समिति सदस्य संदीप ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम वासियों की सराहना की और कहा यह घटना न केवल ग्रामीणों की संवेदनशीलता और सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों की जागरूकता भी उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed