फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A water storage tank with a capacity of 50 lakh liters is ready in the Polian area.

Una News: पोलियां क्षेत्र में 50 लाख लीटर क्षमता वाला जल भंडारण टैंक तैयार

Thu, 11 Dec 2025 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A water storage tank with a capacity of 50 lakh liters is ready in the Polian area.
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति
25 लाख लीटर क्षमता वाले भंडारण टैंक का कार्य अंतिम चरण में
विज्ञापन

परियोजना के तहत लगभग 14 किलोमीटर लंबी डबल पाइपलाइन बिछाई
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में विकास परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा
कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड़ (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दुलैहड़ में 43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे 25 लाख लीटर क्षमता वाले भंडारण टैंक का कार्य अंतिम चरण में है। परियोजना के तहत लगभग 14 किलोमीटर लंबी डबल पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और पंपिंग मशीनरी भी स्थापित कर दी गई है। यह परियोजना क्षेत्र के लोगों को दीर्घकालीन राहत प्रदान करेगी
उन्होंने बताया कि पोलियां क्षेत्र में 50 लाख लीटर क्षमता वाला भंडारण टैंक पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। यह हिमाचल प्रदेश के बड़े भंडारण टैंकों में से एक है और स्थानीय निवासियों की दीर्घकालीन पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन



उपमुख्यमंत्री बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने बताया कि बीत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। क्षेत्र में 15 नए ट्यूबवेलों का निर्माण तेज़ी से जारी है, जिससे पेयजल संकट में बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इसके अलावा उन्होंने मंगलवार देर शाम पूबोवाल में तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्राकृतिक सौंदर्य संरक्षण और आधुनिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी। तालाब का विस्तार और सौंदर्यीकरण जल संरक्षण प्रयासों को मजबूत करने के साथ-साथ इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा।

उपमुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और जन सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed