Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A truck loaded with bikes overturned on the Amb-Nadaun National Highway.

Una News: अंब–नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक से भरा ट्रक पलटा

Mon, 16 Feb 2026 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Feb 2026 06:24 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with bikes overturned on the Amb-Nadaun National Highway.
अंब–नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा बाइकों से भरा ट्रक। संवाद
अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत अंब–नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिकरा दा परोह और ज्वार पंचायत के बीच सड़क पर बाइक और स्कूटी से भरा एक ट्रक पलट गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक शाहबाद, हरियाणा से कांगड़ा की ओर जा रहा था। रात करीब एक बजे जब ट्रक तीखे मोड़ पर पहुंचा तो सामने से एक कार गलत दिशा में आती दिखाई दी। कार को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक को मोड़ने की कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया।
विज्ञापन

हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई लेकिन कुछ समय तक तीखा मोड़ होने के कारण यातायात एक लाइन पर ही चलता रहा। हालांकि ट्रक में लोड की गई बाइक और स्कूटियों को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू किए। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण सामने से गलत दिशा में आ रही कार को बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed