{"_id":"687e30fb41e695a3590d6c52","slug":"a-student-who-accidentally-consumed-poisonous-substance-died-in-pgi-una-news-c-93-1-ssml1048-159847-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गलती से जहरीला पदार्थ खाने वाली छात्रा की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गलती से जहरीला पदार्थ खाने वाली छात्रा की पीजीआई में मौत
Tue, 22 Jul 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
गंभीर हालत में ऊना अस्पताल से किया था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के टक्का गांव की 17 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवती टक्का स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। उसके घर में एक भाई और माता ही हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र कपिल ने बताया कि लड़की पांच जुलाई से छुट्टी पर चल रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते शनिवार को लड़की ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर लड़की को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ले जाया गया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रविवार रात इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया।
टक्का के वार्ड-6 के पंचायत सदस्य शिव कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है कि गलती से कोई जहरीला पदार्थ खाने की वजह से ही उसकी तबीयत बिगड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की का आचरण अच्छा था और पढ़ाई में भी होशियार थी। ग्राम पंचायत प्रधान स्वर्ण सिंह का कहना है कि युवती की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जांच जारी है।