Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A speeding car went out of control and crashed into a shop, people narrowly escaped.

Una News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 30 Oct 2025 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A speeding car went out of control and crashed into a shop, people narrowly escaped.
बडूही में दुकान के अंदर घुसी कार। संवाद
बडूृही में हादसा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। चंडीगढ़-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे ऊना से अंब जा रही एक कार दिलवां के समीप बड़ूही में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसी। इस दौरान तेज धमाका हुआ और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इसके बाद कार सीधे सड़क किनारे टिननुमा दुकान में जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दुकान पूरी तरह ढह गई। इससे अंदर रखा सारा सामान नष्ट हो गया। धमाका सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। कुछ समय के लिए माहौल गर्म हो गया लेकिन समझदारी से काम लेते हुए दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ही यहां कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तेज गति के कारण हादसों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed