फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A special camp will be organized on Monday to solve problems related to maps

Una News: नक्शे से संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए सोमवार लगेगा विशेष शिविर

Tue, 22 Jul 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Jul 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
A special camp will be organized on Monday to solve problems related to maps
शिविर के दौरान मौके पर किया जाएगा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

भवन के नक्शों में त्रुटियों को एकमुश्त दर्ज करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम के तहत भवन के नक्शे पास करवाने को लेकर आने वाली समस्याओं को अब विशेष शिविर में मौके पर भी सुलझा दिया जाएगा। इसे लेकर प्रबंधन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह विशेष शिविर सप्ताह के हर सोमवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित होगा।
इसके लिए आवदेनकर्ता सोमवार सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। नक्शे संबंधित दिक्कतों को मौके पर निपटाने के लिए अब हर सोमवार को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन होगा। इस पर जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि यह शिविर प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जन-सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर तय समय पर शिविर में पहुंचें और इस सुविधा का लाभ उठाएं। इसे लेकर सोमवार को नगर निगम अधिकारियों और जिले के निजी आर्किटेक्ट्स के साथ एक बैठक भी की गई। बैठक के दौरान भवन नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया एवं संबंधित एसओपी की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आर्किटेक्ट्स से नियमों का पालन करते हुए योजनाएं तैयार करने और आवेदन पत्रों में सभी आवश्यक दस्तावेज सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भवन नक्शों की जांच के दौरान यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो सभी आपत्तियां एकमुश्त दर्ज की जाएं, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने नक्शा अप्रूवल से जुड़े आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार, नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं जिले के निजी आर्किटेक्ट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed