फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A snake entered the lab in the hospital premises, causing panic

Una News: अस्पताल परिसर की लैब में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी

Tue, 29 Jul 2025 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
A snake entered the lab in the hospital premises, causing panic
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में स्थित प्रयोगशाला (लैब) में अचानक एक सांप घुस आया, जिससे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही कर्मचारियों की नजर सांप पर पड़ी, वे डर के मारे काम छोड़कर बाहर की ओर भागे। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया। कुछ ही देर में स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। लैब में सांप एक टेबल के पीछे छिपा हुआ था। कर्मचारियों द्वारा देखे जाने के बाद इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई थी।अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि जैसे ही सांप के प्रवेश की जानकारी मिली, तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेषज्ञ को बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed