फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A small station is built near the ashram of Dera Baba Rudranand

Una News: आश्रम डेरा बाबा रुद्रानंद के पास बने छोटा स्टेशन

Sun, 23 Mar 2025 08:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
A small station is built near the ashram of Dera Baba Rudranand
सेवानिवृत्त डीएसपी के नेतृत्व में सांसद अनुराग ठाकुर से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर की बात, मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। चलोला गांव के सेवानिवृत्त डीएसपी महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल सांसद अनुराग ठाकुर से मिला। उन्होंने आश्रम डेरा बाबा रुद्रानंद में श्रद्धालुओं की श्रद्धा और सेवा को देखते हुए यहां हाल्ट (छोटा) स्टेशन बनाने की मांग की। सांसद अनुराग ठाकुर ने रेलवे मंत्री को औपचारिक तौर पर पत्र लिखा और मंत्री से बात भी की। मंत्री ने हाल्ट स्टेशन बनाने का पूरा आश्वासन दिया है। यदि हाल्ट स्टेशन बन जाए तो श्रद्धालुओं के धन और समय की बचत होगी। वृद्ध, बच्चों और महिलाओं को भी आश्रम तक पहुंचने में आसानी रहेगी। महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि केवल इसी क्षेत्र की नहीं बल्कि हिमाचल और पड़ोसी राज्यों की जनता भी हाल्ट स्टेशन बनाने के लिए मांग कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है, 1850 से लगातार धूना आज भी चल रहा है। इसकी स्थापना आदिगुरु बाबा रुद्रानंद महाराज ने की थी और साथ ही 1864 को लंगर की स्थापना भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed