फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A pledge was taken for de-addiction and cleanliness in Anganwadi Center Chilli

Una News: आंगनबाड़ी केंद्र चिल्ली में नशा मुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प

Tue, 22 Apr 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
A pledge was taken for de-addiction and cleanliness in Anganwadi Center Chilli
बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत मुच्छाली के गांव चिल्ली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा ने की। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी, आशा वर्कर परवीन कुमारी सहित स्थानीय महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नशामुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुख्य मुद्दा गर्मियों के मौसम में स्वच्छता के महत्व को लेकर रहा। उपप्रधान अजय शर्मा ने कहा कि इस मौसम में डायरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसे केवल साफ-सफाई और जागरूकता से रोका जा सकता है। उन्होंने नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर बल देते हुए युवाओं को इस बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। आशा वर्कर परवीन कुमारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी ने महिलाओं को स्वच्छ जल, संतुलित आहार, नियमित हाथ धोने की आदत और कचरा प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। बैठक में भाग लेने वाली सभी महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी स्वच्छता का पालन करेंगी और अपने परिवार व समुदाय को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed