{"_id":"67fd0efd54fd0ff1d907a1ea","slug":"a-person-was-beaten-up-in-a-road-dispute-case-against-four-una-news-c-93-1-ssml1048-151275-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रास्ते के विवाद में व्यक्ति के साथ मारपीट, चार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रास्ते के विवाद में व्यक्ति के साथ मारपीट, चार के खिलाफ केस
विज्ञापन
थाना सदर के तहत धमांदरी में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत धमांदरी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार (46) निवासी गांव धमांदरी जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार का रास्ते का विवाद रणजीत सिंह निवासी धमांदरी के साथ चला हुआ है। विवाद को लेकर उसके परिवार व रणजीत सिंह के परिवार की कई बार बहसबाजी हुई और पंचायत में समझौते हुए। कहा कि रविवार शाम के समय वह घर से दूध लेने बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान धमांदरी सत्संग घर के पास आरोपी रणजीत सिंह, बौबी, डिम्पी व अंशुल निवासी धमांदरी बाइकों पर आए और उसका रास्ता रोक लिया। कहा कि आरोपी रणजीत सिंह उसे डराने लगे और कहने लगा कि मैं तुझे कोई रास्ता नहीं दूंगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपनी बाइक साइड करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी रणजीत सिंह, बौबी, डिम्पी व अंशुल ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उसकी बाइक गिरा दी और उसके साथ मुक्कों व लोहे की रॉड के साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर आए उसके भाई और अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन करवाया गया। मामले की जांच जारी है।