फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A pass for easy darshan will be made for Rs 500 in the Sawan fair at Maa Chintapurni Darbar

Una News: मां चिंतपूर्णी दरबार में सावन मेले में 500 रुपये में बनेगा सुगम दर्शन पास

Tue, 22 Jul 2025 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Jul 2025 07:46 AM IST
विज्ञापन
A pass for easy darshan will be made for Rs 500 in the Sawan fair at Maa Chintapurni Darbar
लाइनें लंबी होने पर कुछ घंटों के लिए सुगम दर्शन प्रणाली की जाएगी बंद
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी





भरवाईं (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण अष्टमी मेलों को लेकर मंदिर प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले के प्रबंधों की जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले में मेला क्षेत्र को दस सेक्टर में बांटने का निर्णय बैठक में लिया गया है। उन्होंने बताया की इस सावन मेले में सुगम दर्शन प्रणाली के तहत लिफ्ट के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने की सुविधा मंदिर प्रशासन की तरफ से उपलब्ध है, जिसके चलते मेले के दौरान सुगम दर्शन पास बनाने के लिए प्रति व्यक्ति को 500 रुपये अदा करने होंगे।

65 साल के ऊपर बुजुर्ग और दिव्यांगों को पहले की तरह 100 रुपये पास बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अगर श्रद्धालुओं की दर्शनों के लिए लगी लाइनें लंबी लगती हैं, तो इस दौरान कुछ घंटों के लिए सुगम दर्शन पास प्रणाली बंद कर दिया जाएगा, ताकि लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े और श्रद्धालुओं को दर्शनों के बड़ी देर इंतजार न करना पड़े। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि सभी सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलावा मिलने के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाएगा। मंदिर आधे घंटे के लिए रात के समय स्थाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed