फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A package of Rs 20,000 crore is needed to bring the state back on track: Rakesh

प्रदेश को पटरी पर लाने के लिए चाहिए 20 हजार करोड़ का पैकेज : राकेश

Wed, 24 Sep 2025 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
A package of Rs 20,000 crore is needed to bring the state back on track: Rakesh
गगरेट में नुकसान कर भरपाई के लिए किए जा रहे प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत कलोह के वार्ड नं. 7 में मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत 400 मीटर पक्के मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 10 लाख रुपये है। बुधवार को विधायक राकेश कालिया ने इसका भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांव अब पक्की सड़क से जुड़े हैं, और अब उनकी प्राथमिकता उन ग्रामीण मोहल्लों को जोड़ना है जहां सड़क सुविधा नहीं है। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत एंबुलेंस मार्ग बनाने के प्रयास जारी हैं।




विधायक ने बताया कि बरसात से हुए नुकसान की भरपाई में समय लगेगा और हिमाचल प्रदेश को कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज चाहिए। उन्होंने कहा कि गगरेट क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका प्रयास है कि हर ग्राम पंचायत में हर मोहल्ला पक्की सड़क सुविधा से जुड़ा हो। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस योजना का बजट बढ़ाने की मांग करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed