फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A new story of development will be written in the Panchayats included in the Municipal Corporation: Seema

नगर निगम में शामिल पंचायतों में लिखी जाएगी विकास की नई गाथा : सीमा

Fri, 17 Jan 2025 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
A new story of development will be written in the Panchayats included in the Municipal Corporation: Seema
बोलीं- भाजपा में अंतर्कलह और नेता गुटों में बंटे, कर रहे तथ्यहीन बयानबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा नेताओं को नगर निगम की सही मायने में परिभाषा ही पता नहीं है। इसलिए भाजपा नेता नगर निगम का विरोध कर रहे हैं। यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा ने प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल की गई पंचायतों में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी, जो बात भाजपा नेताओं को हज्म नहीं हो पा रही है। इसलिए छटपटा रहे हैं और नगर निगम के रास्ते में रोड़ा अटकाने का असफल प्रयास करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बताएं क्या ऊना नगर निगम बनना गलत है। नए क्षेत्रों को निगम में शामिल करना ठीक नहीं है।

भाजपा नेता विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाने में असफल रहे हैं। भाजपा में अंतर्कलह का दौर चल रहा है। भाजपा नेता गुटों में बंटे हुए हैं। जिसके चलते वे तथ्यहीन बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मिशन देश और प्रदेश का विकास करवाना है। उसके लिए प्रदेश सरकार भरसक प्रयास कर रही है लेकिन भाजपा नेताओं को विरोध के अतिरिक्त कुछ दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता नगर निगम की परिभाषा समझ लें, उसके बाद अपने विचार रखें। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लगभग एक वर्ष रहा है। उससे पहले निगम के क्षेत्र की रेखाएं खींची जानी है, जिसके चलते कुछ कठोर कदम उठाने की जरूरत है। तभी आगामी चुनावी प्रक्रिया आसान हो पाएगी। लेकिन, भाजपा नेता ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन का साथ देने के बजाय लोगों में गलत शगूफे छोड़कर राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed