फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A lot of gulal was thrown, message of brotherhood was given on Holi

Una News: खूब उड़ा गुलाल, होली पर दिया भाईचारे का संदेश

Sat, 15 Mar 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A lot of gulal was thrown, message of brotherhood was given on Holi
ऊना में होली पर्व मनाते हुए युवा। संवाद सोहन चौधरी
लोगों ने दोस्तों, परिजनों और रिश्तेदारों को दी होली पर्व की बधाई
विज्ञापन


युवा, दुकानदार और विभिन्न संगठन शिकवे भूल एक दूसरे के गले लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही/जोल/गगरेट/अंब/थानाकलां/ऊना। जिले में शुक्रवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। युवाओं, दुकानदारों, विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से इस पर्व को एकसाथ मिलकर मनाया गया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्यार और भाईचारे का संदेश दिया गया। ऊना शहर में दिनभर होली की धूम रही। हर उम्र, वर्ग के लोगों ने अपने दोस्तों, परिजनों व रिश्तेदारों को रंग लगाकर और पकवान खिलाकर होली की बधाई दी। वहीं, बड़ूही व्यापार मंडल की ओर से होली के पर्व को धूमधाम से मनाया गया। व्यापारी समुदाय ने एकजुट होकर रंगों के त्योहार का आनंद लिया। होली के दिन बड़ूही के व्यापारिक क्षेत्र में विशेष जोश और उमंग देखने को मिला। बड़ूही व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। यह हमें आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस बार हमने इस त्योहार को व्यापारी समुदाय के लिए मिलकर मनाया और सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया। इस दौरान व्यापारी वर्ग ने रंगों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक पकवानों का भी आनंद लिया।
क्षेत्र के तलमेहड़ा बाजार और गांव डीहर में होली का त्योहार बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रंगों और उमंग से भरे इस पर्व ने पूरे गांव को खुशियों और सौहार्द के रंगों से सराबोर कर दिया। सुबह से ही लोग घरों से बाहर निकले और एक दूसरे को रंग और गुलाल से सराबोर करने लगे। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी ने मिलकर इस पर्व का आनंद उठाया। लोग पारंपरिक होली के गीत गाते हुए और ढोल की धुन पर नाचते हुए नजर आए। ग्राम पंचायत खरयालता (तलमेहड़ा) और पंचायत डीहर, खडोह, राजपुरा में होली का त्योहार इस बार भी सभी के दिलों में खुशियों और उत्साह के रंग भर गया।
विज्ञापन


विधायक सुदर्शन बबलू ने अंब में समर्थकों संग मनाई होली
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ अंब में हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रंगों की होली खेली। होली समारोह के दौरान विधायक बबलू ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे मिल-जुलकर मनाने से समाज में एकता और सद्भाव बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम और उल्लास से होली मनाने का लें संकल्प : विवेक

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने नन्हें बच्चों और कई स्थलों पर जाकर लोगों को होली पर्व की बधाई दी। प्रेम पूर्व रंग लगाकर होली त्योहार भी मनाया। उनके साथ धर्मपत्नी मृदु शर्मा एवं पारिवारिक सदस्य भी रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि महान पर्व होली न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक भी है। रंगों से सजी यह अनोखी परंपरा समाज में प्रेम, एकता और समरसता का संदेश देती है। इस अवसर पर हम सभी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक नई शुरुआत करें और समाज में भाईचारे की मिसाल कायम करें।


चैतन्य शर्मा ने समर्थकों के साथ मनाया रंगों का त्योहार
गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ धूमधाम से रंगों का त्योहार मनाया। इस मौके पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया। चैतन्य शर्मा के निवास स्थान पर समर्थकों की भीड़ उमड़ी। सभी ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। शर्मा ने कहा कि होली प्रेम, सद्भावना और एकता का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed