{"_id":"68517415dd36168fba08e46c","slug":"a-health-camp-will-be-organized-in-dulahad-on-rahul-gandhis-birthday-una-news-c-93-1-una1002-156621-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राहुल गांधी के जन्मदिवस पर दुलैहड़ में लगेगा स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राहुल गांधी के जन्मदिवस पर दुलैहड़ में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर 19 जून को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव दुलैहड़ स्थित लेबर हॉस्टल में युवा कांग्रेस की ओर से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष प्रशांत राय ने दी।
प्रशांत राय ने बताया कि यह शिविर 19 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें क्षेत्र के आम नागरिकों, श्रमिकों और ग्रामीणों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम रक्तचाप, मधुमेह, हड्डियों व आंखों की जांच और सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान करेगी। साथ ही आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर में भाग लेने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक भी किया जाएगा। राहुल गांधी हमेशा गरीबों, वंचितों और मेहनतकश वर्ग के लोगों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उनका जीवन और कार्यशैली प्रेरणादायक है। ऐसे में उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना युवा कांग्रेस की ओर से एक सकारात्मक पहल है।