फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A glimpse of Kinnauri wooden style will be seen in the grand conference of Baba Bal Ashram.

Una News: बाबा बाल आश्रम के महासम्मेलन में दिखेगी किन्नौरी काष्ठ शैली की झलक

Mon, 13 Jan 2025 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Kinnauri wooden style will be seen in the grand conference of Baba Bal Ashram.
धार्मिक
विज्ञापन

राधा- कृष्ण मंदिर कोटला कलां में फरवरी में होगा सालाना समागम
किन्नौर के कारीगर ढाई महीने से तैयार कर रहे देवदार की लकड़ी का सिंहासन
हाटू पीक, बगलामुखी, चामुंडा माता मंदिर में भी इस शैली में कारीगरों ने किया है काम
रितिका शर्मा
ऊना। बाबा बाल आश्रम कोटला कलां में फरवरी में होने वाले सालाना महासम्मेलन महोत्सव में किन्नौरी काष्ठ शैली की झलक दिखेगी। आश्रम में महोत्सव के लिए किन्नौर के कारीगर भव्य सिंहासन तैयार कर रहे हैं। यह सिंहासन देवदार की लकड़ी से तैयार किया जा रहा है। आश्रम में किन्नौर के कारीगर करीब ढाई महीने से इस सिंहासन को तैयार कर रहे हैं। पॉलिश कर सिंहासन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव में संत बाबा बाल सिंहासन का शुभारंभ करेंगे।
राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में सालाना समागम की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर में 12 दिन तक यह समागम चलेगा। वहीं, समागम के लिए संत बाबा बाल के दिशा-निर्देशानुसार काष्ठ शैली में सिंहासन तैयार किया जा रहा है। हिमाचल काष्ठ डिपो से ली गई देवदार की लकड़ी से इसे बनाया जा रहा है। किन्नौरी काष्ठ शैली में इस सिंहासन पर कारीगरों ने मोर के चित्र उकेरे हैं। वहीं, हरे-कृष्णा भी काष्ठ शैली में लिखा गया है। ढाई महीने से तैयार किए जा रहे इस सिंहासन को कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। तैयार होने पर सिंहासन के पर भव्य छत्र लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कारीगर बिट्टू नेगी, राकेश कुमार, यशुदीप सिंह सिंहासन को तैयार कर रहे हैं। कारीगर बिट्टू नेगी ने बताया कि उन्होंने हाटू पीक, बगलामुखी, चामुंडा माता मंदिर, धर्मशाला के भागसूनाग मंदिर में भी काष्ठ शैली में काम किया है। मंदिर न्यास के सौजन्य से मंदिरों में वे काष्ठ शैली को संजोए हुए हैं। वे पीढ़ी दर पीढ़ी काष्ठ शैली का काम करते आ रहे हैं। उनके पिता और भाई भी काष्ठ शैली में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed