फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A fire station building will be built in Dumkhar at a cost of Rs 5.56 crore, 80% of the work is complete.

Una News: डुमखर में 5.56 करोड़ से बनेगा अग्निशमन भवन, 80 फीसदी काम पूरा

Sat, 21 Feb 2026 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Feb 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
A fire station building will be built in Dumkhar at a cost of Rs 5.56 crore, 80% of the work is complete.
डुमखर में  निर्माणाधीन अग्निशमन भवन।
तीन मंजिला होगा भवन, छह माह के भीतर जनता को समर्पित किया जाएगा
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र खुलने से कुटलैहड़ की 40 पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के डुमखर में 5 करोड़ 56 लाख 69 हजार रुपये की लागत से अग्निशमन विभाग का भवन बन रहा है। भवन का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। तीन मंजिला यह अत्याधुनिक भवन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा। भवन की मुख्य संरचना पूरी की जा चुकी है। लेंटर डालने के बाद अब तैयारियां जोरों पर हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब आंतरिक कार्य, विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, फर्श और उपकरण स्थापना का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। यदि कार्य इसी रफ्तार से जारी रहा तो भवन निर्धारित समय से पहले ही तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र शुरू होने से कुटलैहड़ की 40 पंचायतों को इस अग्निशमन केंद्र का सीधा लाभ मिलेगा।
अब तक आगजनी या किसी अन्य आपदा की स्थिति में अग्निशमन वाहनों को दूरस्थ केंद्रों से बुलाना पड़ता था, जिससे मौके पर पहुंचने में विलंब होता था। इस देरी के कारण कई बार नुकसान बढ़ जाता था। स्थानीय लोग और जन प्रतिनिधि लंबे समय से अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग उठा रहे थे। विधायक विवेक शर्मा ने प्राथमिकता देते हुए सरकार और विभाग के समक्ष प्रभावी रूप से रखा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की सुरक्षा दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी मदन लाल ने बताया कि भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भवन के पूर्ण होने के बाद यहां आवश्यक उपकरण, आधुनिक अग्निशमन यंत्र, पानी की पर्याप्त व्यवस्था और आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी।

बाक्स
अग्निशमन केंद्र में होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

निर्माणाधीन अग्निशमन भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसमें अग्निशमन वाहनों के लिए विशाल पार्किंग क्षेत्र, कर्मचारियों के लिए कार्यालय कक्ष, विश्राम कक्ष, आवासीय व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) और बचाव उपकरणों के सुरक्षित भंडारण की विशेष व्यवस्था की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इसे एक संपूर्ण आपदा प्रबंधन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। भवन में अत्याधुनिक संचार प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिससे किसी भी आपातकालीन सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। साथ ही, आग, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या अन्य आपात स्थितियों में राहत और बचाव कार्यों को तेज़ी से अंजाम दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed