फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A fight broke out between two parties in Laldi, and a cross-case was registered.

Una News: ललड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 06:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between two parties in Laldi, and a cross-case was registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत गांव ललड़ी में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसा, एक पक्ष से प्रमोद कुमार निवासी ललड़ी, तहसील हरोली, जिला ऊना ने शिकायत दी कि मंगलवार शाम वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के राकेश कुमार ने जेसीबी लेकर उसके घर के पास लगे पेड़ों को उखाड़ दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो राकेश कुमार व उसकी माता ने गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकियां दीं। आरोप है कि राकेश कुमार ने डंडे से प्रमोद कुमार व उसकी माता नीलम देवी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष से सोमा रानी निवासी ललड़ी ने शिकायत दी कि उनकी जमीन में प्रमोद ने पाइप डाल रखा है, जिससे उसके घर का पानी उनके खेतों में आता है। उसने कई बार प्रमोद से पाइप हटाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को उसने पाइप हटाने के लिए जेसीबी बुलाई। जैसे ही पाइप हटाने का कार्य शुरू हुआ, प्रमोद व उसकी पत्नी वहां आ गए और उनके साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed