फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A female devotee traveling in Dandavat was hit by a car, narrowly escaped.

Una News: दंडवत यात्रा कर रही महिला श्रद्धालु को कार ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची

Sat, 11 May 2024 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 11 May 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
A female devotee traveling in Dandavat was hit by a car, narrowly escaped.
कार चालक वाहन समेत फरार, पुलिस ने ट्रेस कर काटा चालान बाल-बाल बची श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर सुबह के समय मंदिर के लिए दंडवत यात्रा कर रही महिला श्रद्धालु को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में श्रद्धालु महिला बाल-बाल बच गई। इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक का गाड़ी नंबर ट्रेस कर चालान कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को भरवाईं-चिंतपूर्णी मार्ग पर एक कार ने माथा टेकने के लिए दंडवत होकर जा रही श्रद्धालु को टक्कर मार दी। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके पर रुका नहीं और गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामला सुबह नौ बजे का लुधियाना धर्मशाला के पास का है। कार की टक्कर लगने के बाद महिला एक तरफ जा गिरी नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिहलाल चिंतपूर्णी पुलिस ने उक्त कार को ट्रेस कर गाड़ी का चालान काटा है। बताते चलें कि चिंतपूर्णी रोड पर सुबह दस से तीन बजे तक गाडिय़ों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध है। लेकिन सुबह दस बजे से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद भीड़ होने के बाबजूद इस मुख्य मंदिर रोड पर गाडिय़ों की जो आवाजाही रहती है। उससे पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बारे ट्रैफिक इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह के समय ऐसी घटना पेश आई थी। टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed