फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A dream that began with the support of her father-in-law, today she provides employment to 35 women.

Una News: ससुर के सहयोग से शुरू हुआ सपना, आज 35 महिलाओं को दे रहीं रोजगार

Sat, 08 Nov 2025 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A dream that began with the support of her father-in-law, today she provides employment to 35 women.
20 साल पहले ससुर से 17 हजार रुपये लेकर की थी सैलून की शुरुआत
विज्ञापन

महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं अंब की पूजा, जरूरतमंद बेटियों की शादी में फ्री में करती हैं मेकअप
स्पर्श शर्मा
नंदपुर (ऊना)। कभी समाज की सोच और सीमित साधनों के बीच अपने सपनों को थामे रखने वाली पूजा शर्मा आज महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने साबित किया है कि यदि हौसला मजबूत हो तो छोटी शुरुआत भी बड़ी उपलब्धि में बदल सकती है। करीब 20 साल पहले ससुर से पैसे लेकर कारोबार शुरू करने वाली पूजा आज 35 महिलाओं को रोजगार दे रही हैं।

गगरेट में जन्मीं और वर्तमान में अंब में रह रहीं 40 वर्षीय पूजा शर्मा ने विवाह के बाद कुछ अपना कारोबार करने का निश्चय किया। साल 2006 में उन्होंने ससुर से 17 हजार रुपये लेकर एक सैलून की शुरुआत की थी। आज उनके सैलून की दो शाखाएं अंब और ऊना में संचालित हैं, जो महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही हैं।
विज्ञापन

बीए पास पूजा बताती हैं कि शादी के बाद उन्होंने अपने पैरों पर खड़ा होने का सपना देखा था। शुरुआती दिनों में घर और व्यवसाय दोनों को संभालना मुश्किल था, लेकिन पति ने हर कदम पर उनका साथ दिया। पूजा गरीब परिवारों की बेटियों को निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स की प्रशिक्षण दे रही हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र में किसी भी गरीब बेटी की शादी के अवसर पर पूजा निशुल्क मेकअप करती हैं और लहंगा उपहार में देती हैं। पूजा कहती हैं कि उन्हें दूसरों के जीवन में खुशियां लाना बेहद अच्छा लगता है। सैलून चलाने के साथ-साथ वे घर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed