फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A dozen solar lights are out in Muchhali Nagar Panchayat, causing public outrage

Una News: मुच्छाली नगर पंचायत में एक दर्जन सोलर लाइटें बंद, लोगों में रोष

Tue, 06 Jan 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A dozen solar lights are out in Muchhali Nagar Panchayat, causing public outrage
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में पिछले काफी समय से एक दर्जन से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। मुच्छाली नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण जहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, वहीं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार जम्मू में सिंदूर ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ सोलर लाइटें बंद करवाई गई थीं, जबकि कुछ लाइटों के कनेक्शन काट दिए गए थे। लोगों का कहना है कि ऑपरेशन को काफी समय बीत चुका है लेकिन अभी तक इन सोलर लाइटों को दोबारा चालू नहीं किया गया है। नतीजतन, स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर पंचायत मुच्छाली के लोगों ने बताया कि मुख्य बाजार, बस स्टैंड के आसपास, पंचायत घर के नजदीक और कुछ रिहायशी क्षेत्रों में सोलर लाइटें बंद होने से रात के समय चलना मुश्किल हो जाता है। बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय दुकानदार रविन्द्र बिंदू, रमेश कुमार, सुरेश ठाकुर और अनिल ने बताया कि अंधेरे के कारण शाम के समय ग्राहक भी कम आने लगे हैं, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। इस संबंध में पंचायत प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि कुछ सोलर लाइटें तकनीकी खराबी के कारण बंद हैं, जबकि कुछ के कनेक्शन सुरक्षा कारणों से हटाए गए थे। प्रधान ने आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित विभाग से समन्वय कर सभी खराब सोलर लाइटों की मरम्मत करवाई जाएगी और जहां जरूरत होगी वहां नए कनेक्शन भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन






समाजसेवी सुदेश कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि सोलर लाइटों की नियमित जांच और रखरखाव की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि सोलर लाइटें सरकारी धन से लगाई गई हैं, इसलिए उनका लंबे समय तक बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन



समाजसेवी रविन्द्र बिंदू को उम्मीद है कि पंचायत और प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएंगे ताकि मुच्छाली नगर पंचायत क्षेत्र में फिर से रोशनी लौट सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed