फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A dozen slums of migrants burnt down in Basal

Una News: बसाल में प्रवासियों की एक दर्जन झुग्गियां आग की भेंट चढ़ीं

Thu, 11 Apr 2024 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
A dozen slums of migrants burnt down in Basal
बसाल में आग लगने से राख हुई झुग्गियां। संवाद
अग्निकांड में करीब 90 हजार रुपये का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते अप्पर बसाल में प्रवासियों की एक दर्जन झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। अग्निकांड में करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया। वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम अप्पर बसाल में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग की घटना में झुग्गी के अंदर रखा कुछ सामान निकाल लिया गया, जबकि कुछ आग की भेंट चढ़ गया, जिसमें करीब 90 हजार का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार शाम को चली हवाओं के कारण आसपास लगी आग की चिंगारी से झुग्गियों में आग भड़की होगी। हालांकि थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकल विभाग प्रभारी ऊना नितिन धीमान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed