फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A documentary on Guru Tegh Bahadur was screened.

Una News: गुरु तेग बहादुर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई

Wed, 29 Oct 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
A documentary on Guru Tegh Bahadur was screened.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। सरकारी आईटीआई नंगल में हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर सेमिनार आयोजित किया गया। यह आयोजन तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निर्देशों और विभागीय आदेशों के तहत हुआ। सेमिनार में गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल के राज्य अध्यक्ष हरजीत सिंह और राज्य सचिव हरमोहिंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व स्टाफ को गुरु साहिब के जीवन, बलिदान और मानवता के प्रति उनके योगदान से अवगत कराना था। प्रारंभ में गुरु तेग बहादुर जी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। हरजीत सिंह ने कहा कि गुरु जी ने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपना शीश समर्पित कर मानवता को नई दिशा दी। हरमोहिंदर सिंह ने कहा कि आज के समय में सहनशीलता और भाईचारे के लिए गुरु जी की शिक्षाएं अत्यंत प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed