फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A devotee who came to visit Maa Chintapurni temple died

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु की मौत

Tue, 22 Apr 2025 04:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
A devotee who came to visit Maa Chintapurni temple died
पत्नी के साथ जा रहा था माता चिंतपूर्णी के दरबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार दर्शन के लिए आए पंजाब के एक श्रद्धालु की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। श्रद्धालु अपनी पत्नी के साथ माता रानी के दर्शनों के लिए मंगलवार को चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचा था। अशोक कालिया अपनी पत्नी के साथ गेट नंबर एक की सीढ़ियां चढ़कर मंदिर दर्शनों के लिए जा रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर स्थानीय दुकानदार और होमगार्ड जवान इकट्ठे हो गए और श्रद्धालु को तुरंत सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान अशोक कालिया (67) पुत्र स्वर्गीय वेद प्रकाश कालिया निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।


श्रद्धालु की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने श्रद्धालु को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पति की मौत की खबर सुनकर सदमे में है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अशोक कालिया अपनी पत्नी के साथ माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आए थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed