फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A car parked on the road for 12 hours at the Chintpurni old bus stand remains a mystery.

Una News: चिंतपूर्णी पुराने बस स्टैंड पर 12 घंटे से सड़क पर खड़ी कार बनी रहस्य

Sun, 26 Oct 2025 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
A car parked on the road for 12 hours at the Chintpurni old bus stand remains a mystery.
पुलिस मालिक का पता लगाने में असफल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भारी भीड़ के बीच पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में एक पीबी नंबर की कार कई घंटे तक सड़क पर खड़ी रही। कार सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक वहीं थी और इसका कोई मालिक या चालक दिखाई नहीं दिया। इस वजह से भक्तों और वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की, लेकिन रिकॉर्ड में मालिक का मोबाइल नंबर नहीं होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया और चालान नहीं काटा जा सका। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के लिए पुलिस ने कार के आसपास अस्थायी रोक लगाई और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग से निकालने का इंतजाम किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाओं से प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed