फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A budget of Rs 56 lakh was approved, but the ultrasound machine could not be installed

Una News: 56 लाख रुपये का बजट मंजूर, नहीं लग पाई अल्ट्रासाउंड मशीन

Fri, 16 May 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 56 lakh was approved, but the ultrasound machine could not be installed
नागरिक अस्पताल अंब में गर्भवती महिलाओं के निशुल्क होने थे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

वर्तमान में निजी लैब का करना पड़ रहा रुख, लग रहे 800 से 1000 रुपये
डेढ़ वर्ष से मशीन स्थापित करने की चल रही प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। विभाग की तरफ से अभी तक मशीन स्थापित नहीं की गई है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के 800 से 1000 रुपये लग रहे हैं। इससे खासकर गर्भवती महिलाओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड मुफ्त होने थे।
नागरिक अस्पताल अंब के लिए विभाग की तरफ से अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया अभी सिरे नहीं चल पा रही है। बीते डेढ़ वर्ष से इस प्रक्रिया पर विभाग की तरफ से कार्य किया जा रहा है। मशीन स्थापित करने के लिए बजट को मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बावजूद मशीन की खरीद को लेकर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अल्ट्रासाउंड की पुरानी मशीन खराब होने के बाद नई मशीन लेने का फैसला लिया था। इस सुविधा के तहत गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड अस्पताल में निशुल्क किए जाने थे लेकिन यह सुविधा अभी तक क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पा रही है। ऐसे में महिलाओं को या तो निजी लैब या क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने के लिए करीब 56 लाख रुपये का बजट भी मंजूर हो गया है। नागरिक अस्पताल अंब के अधीन 45 से अधिक ग्राम पंचायतें और नगर पंचायत अंब के स्वास्थ्य का जिम्मा है। इसके अलावा विभाग की तरफ से अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी की गई है। ऐसे में जब विशेषज्ञ की ओर से गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए कहा जाता है तो उन्हें मजबूरन निजी लैब का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। मशीन की खरीद के लिए आगामी कार्रवाई उच्च अधिकारियों की तरफ से की जानी है। जैसे ही अस्पताल में मशीन स्थापित होगी तो लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव गर्ग खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed