{"_id":"68d5435af3675517910d6a20","slug":"a-budget-of-rs-50-lakh-has-been-released-to-the-pwd-which-will-expedite-the-repair-work-una-news-c-93-1-mrt1064-166686-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पीडब्ल्यूडी को 50 लाख का बजट जारी, मरम्मत कार्य में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पीडब्ल्यूडी को 50 लाख का बजट जारी, मरम्मत कार्य में आएगी तेजी
सार
ऊना डिवीजन में बरसात के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग को मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विस्तार
ऊना डिवीजन में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई हैं कई सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों की मरम्मत एवं अन्य कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग ऊना डिवीजन को 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी आएगी। बरसात के कारण रामपुर-बेली ब्रिज समेत डिवीजन की कई सड़कों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसे में विभाग जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू करेगा।
इसके अलावा सड़कों पर टारिंग का कार्य भी युद्धस्तर पर किया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में आम जनता को राहत मिलेगी। वर्तमान में कई सड़कों की स्थिति खराब है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले लोक निर्माण विभाग ने ऊना-हमीरपुर सड़क पर टारिंग का कार्य पूरा किया है, जिससे वहां वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। विभाग का कहना है कि पहले उन सड़कों की मरम्मत की जाएगी जहां सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके लिए कार्य का खाका तैयार कर लिया गया है। मौसम साफ होने पर गड्ढों में टारिंग का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के ई-अधीक्षण अभियंता कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए 50 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इस राशि से बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र की जाएगी।