फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A budget of Rs 2.08 crore released for the roads of Chintapurni Vidhansabha area

Una News: चिंतपूर्णी विस क्षेत्र की सड़कों के लिए 2 .08 करोड़ का बजट जारी

Sun, 30 Mar 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 2.08 crore released for the roads of Chintapurni Vidhansabha area
क्षेत्र की विभिन्न मार्गों के जीर्णोद्धार, मरम्मत और चौड़ीकरण का होगा कार्य
विज्ञापन

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू बोले- जल्द शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 2.08 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इस बजट से विभिन्न ग्रामीण और मुख्य मार्गों के जीर्णोद्धार, मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। अगले तीन माह में सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के तहत लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न सड़कों के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न सड़कों के लिए बजट स्वीकृत करवाया गया है। क्षेत्र में कई सड़कें पिछले लंबे समय से जर्जर हालत में थीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सरकार की ओर से स्वीकृत इस राशि से सड़कों की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिन सड़कों को प्राथमिकता दी गई है, उनमें कृष्णा नगर से चक्कसराय वाया बैरियां के लिए 30.65 लाख, कुठियाड़ी से ठठल के लिए 37.25 लाख, जिज्जर से सारड़ा के लिए 10.91 लाख, टी-02 से घंडेर बीहड़ी के लिए 21.47 लाख, बैरीयां से चौकिमन्यार के लिए 35.67 लाख, संपर्क सड़क से गांव घंघरेट के लिए 36.2 लाख, संपर्क मार्ग से गांव खरोह के लिए 24.2 लाख, संपर्क मार्ग चन्नी देवी से गुरेट के लिए 11.31 लाख का अनुमानित बजट खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed