फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A broken truck on the NH has become a headache for drivers.

Una News: एनएच पर खराब ट्रक बना वाहन चालकों के लिए सिरदर्द

Sun, 31 May 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 31 May 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
A broken truck on the NH has become a headache for drivers.
चकसराय (ऊना)। ऊना-अंब मार्ग पर स्थित दिलवां गांव के समीप देर रात एक ट्रक सड़क के बीचोंबीच खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। ट्रक के अचानक खराब होने के कारण दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क के बीच में ही रुक गया, जिससे अन्य वाहनों को निकलने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन


राधे इंजीनियरिंग वर्क्स के मालिक राधे ने कहा कि ट्रक चालक को वाहन खराब होने के बाद सड़क के किनारे पार्क करने का प्रयास करना चाहिए था। उनका कहना था कि सड़क के बीच खड़े वाहन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था, विशेषकर रात के समय जब दृश्यता कम होती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर खराब होने वाले वाहनों को तुरंत हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि सड़क के बीच खड़े ट्रक के कारण लंबे समय तक वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed