{"_id":"6af613bb89af47527e0445ad","slug":"a-blood-storage-unit-facility-will-be-available-at-amb-hospital-starting-next-month-una-news-c-93-1-ssml1047-213117-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब अस्पताल में अगले माह से मिलेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब अस्पताल में अगले माह से मिलेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा
Fri, 13 Nov 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में अगले माह से ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल में यूनिट स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। आगामी माह से इसके शुरू होने के बाद क्षेत्र के मरीजों को जरूरत पड़ने पर अस्पताल में ही खून उपलब्ध हो सकेगा। इससे रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण साबित होगी।
वर्तमान में जिला ऊना में केवल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में अंब और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार मरीजों की गंभीर स्थिति में रक्त की व्यवस्था करने के लिए तीमारदारों को भागदौड़ करनी पड़ती है। अंब अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से ऐसी परेशानियों में कमी आएगी।
अंब उपमंडल के अंतर्गत 50 के करीब ग्राम पंचायत क्षेत्र आते हैं। यहां से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंब पहुंचते हैं। दुर्घटना, प्रसव और अन्य गंभीर बीमारियों के दौरान मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में अस्पताल परिसर में ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा उपलब्ध होना स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है। इससे मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होने से अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में भी विस्तार होगा। क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यूनिट का स्थापना कार्य पूरा होने के बाद अब इसके संचालन की तैयारी है। अगले माह से सुविधा शुरू होने पर अंब अस्पताल में उपचार करवाने वाले मरीजों को रक्त की जरूरत के समय अधिक सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अंब में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने का काम पूरा हाे चुका है। उम्मीद है कि अगले माह तक इसका संचालन भी शुरू हो जाएगा।
डॉ. राहुल कतना, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब