{"_id":"67cae01e32950d53700429e6","slug":"a-big-campaign-will-be-launched-against-chitta-in-kutlahar-bhutto-una-news-c-93-1-ssml1047-147924-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ में चिट्टे के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान : भुट्टो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ में चिट्टे के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान : भुट्टो
Fri, 07 Mar 2025 05:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चिट्टे के नशे के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए बूथ स्तर से जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पुलिस और प्रशासन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें समाज की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं को सील करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बाहरी क्षेत्रों से चिट्टे जैसे नशे की आपूर्ति पर रोक लगाई जा सके। भुट्टो ने कहा कि हम अपने विस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। नशे के सौदागरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यदि कोई नशे की तस्करी में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जनता से नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करने की अपील की और कहा कि कुटलैहड़ को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार, सुदर्शन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।