फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A 12-foot-long python was spotted in a house and caused a stir.

Una News: घर में 12 फीट लंबे अजगर को देख मचा हड़कंप

Sun, 28 Sep 2025 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
A 12-foot-long python was spotted in a house and caused a stir.
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मोमन्यार के गांव मोबाखास में रविवार को एक घर में करीब 12 फीट लंबा अजगर घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही घर के लोग घबराकर बाहर भागे और शोर मचाया। सूचना मिलते ही बीट ऑफिसर संजीव रंधावा वन विभाग की टीम सहित मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अजगर का आकार बड़ा और ताकतवर होने के कारण उसे काबू करने में टीम को मशक्कत करनी पड़ी। लंबे प्रयास के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed