{"_id":"23-66284","slug":"Una-66284-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर पुलिस ने भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर पुलिस ने भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा
Una
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने बीती रात पुख्ता सूचना के आधार पर नाका लगाकर यूपी के सहारनपुर बूचड़खाने को ले जाए जा रहे भैंसों से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया है। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें हमीरपुर से गौ रक्षा समिति के सदस्यों तथा शिवसेना के पदाधिकारियों ने सूचना दी थी कि हमीरपुर से भैंसों से भरे ती ट्रक यूपी के लिए रवाना हुए हैं। मैहतपुर पुलिस ने जखेड़ा मोड़ पर नाका लगाकर बुधवार रात करीब 12:45 बजे ट्रक नंबर यूपी-11टी-9322 को रोककर तलाशी ली, जिसमें ठूंस ठूंसकर 15 भैंसें तथा 8 कटड़े भरे हुए थे। तलाशी के दौरान ही भैंसों के बीच सुदाम (20) पुत्र ताहिर कुरैशी निवासी सहारनपुर यूपी बैठा हुआ था। पकड़े गए दो अन्य लोगों सरफराज पुत्र खुर्शीद कुरैशी तथा बाला पुत्र महमूद दोनों सहारनपुर यूपी को हिरासत में लेकर पुलिस उनके खिलाफ पशु तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई प्रीतम जरियाल के मुताबिक गौरक्षा समिति हमीरपुर तथा शिवसेना के पदाधिकारियों की सूचना पर विशेष नाका लगाया गया था।
गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष शम्मी कुमार, सदस्य कपिल, तनवीर, गौरव, राकेश, संजीव शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष एसडी वशिष्ठ तथा भ्रष्टाचार विरोध मंच के अध्यक्ष हरीश अटवाल भी पुलिस की मदद के लिए नाके के दौरान मौजूद रहे। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी बोले, नाके पर देते हैं 500 का नोट
सूत्रों ने बताया कि भैंसों से भरे तीन ट्रक हमीरपुर से निकले थे, लेकिन दो ट्रक चालक नाका लगे होने की सूचना पाकर चोर रास्ते से फरार हो गए। लेकिन एक ट्रक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए पशु तस्करों ने बताया कि उन्हें जो व्यापारी भेजता है, वह रास्ते में आने वाले प्रति नाके पर पांच सौ का नोट देकर गाड़ी निकालने को कहता है। वह ऐसा ही करते हैं।