फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एटीएम से छेड़खानी पर बजेगा सायरन

एटीएम से छेड़खानी पर बजेगा सायरन

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Una
Una Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। एटीएम से तोड़-फोड़ एवं छेड़खानी किए जाने पर अब सायरन बजना शुरू हो जाएगा। वहीं बैंक अधिकारियों, समीपवर्ती पुलिस चौकी एवं थाने को इसकी सूचना फोन के जरिये मिल जाएगी। ऐसी व्यवस्था जल्द ही पीएनबी बैंक जिला भर में अपनी उन शाखाओं में करने जा रहा है, जहां पर ग्राहकों को एटीएम सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

संतोषगढ़ एवं मैहतपुर में पीएनबी बैंकों के एटीएम काटकर 29.42 लाख उड़ाने की घटना के बाद बैंक आलाधिकारियों ने जला भर में संचालित की जा रही लगभग 31 शाखाआें से बैंक एवं एटीएम सुरक्षा के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बैंक प्रबंधन ने उन शाखाओं को जहां पर एटीएम लगाए गए हैं, रिपोर्ट में बताने को कहा है कि शाम पांच बजे से सुबह दस बजे तक कितने उपभोक्ताओं की एटीएम पर आवाजाही है। बैंक प्रबंधन जल्द ही निर्णय लेने जा रहा है कि ग्रामीण एवं सरहदी इलाकों में स्थित एटीएम को रात को बंद रखा जाए। वहीं एटीएम की सुविधा रात के वक्त केवल जिला मुख्यालय पर ही प्रदान की जाए।
विज्ञापन


निशाने पर रहे पीएनबी के एटीएम
पिछले एक साल के दौरान एटीएम मशीनों को तोड़े जाने की लगभग डेढ़ दर्जन वारदातों में से अधिकांश एटीएम पीएनबी बैंक के ही तोडे़ गए। 15 अक्तूबर को भी संतोषगढ़ एवं मैहतपुर में भी 29.42 लाख की लूट भी पीएनबी बैंक के एटीएम से ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
अग्रणी बैंक प्रबंधक रविकांत शर्मा का कहना है कि जिला भर में बैंक की सभी शाखाओं से एटीएम केबिनों में शाम से सुबह तक आने जाने वाले उपभोक्ताओं का आंकड़ा मंगवाया गया है। उन्होंने बताया कि रात के वक्त जिला मुख्यालय के अलावा दूसरे सभी स्थानों पर एटीएम बंद रखे जाने का निर्णय जल्द लिया जा रहा है। प्रबंधक ने बताया कि संतोषगढ़ एवं मैहतपुर के बंद पड़े एटीएम को जल्द ही ग्राहकों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed