{"_id":"23-65482","slug":"Una-65482-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर तोड़फोड़, कारीगरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर तोड़फोड़, कारीगरों को पीटा
Una
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बने एक ढाबे को जमीन के विवाद के चलते कुछ लोगों ने जबरन उखाड़ फेंका। इतना ही नहीं, आरोपी ढाबे में रखा सारा सामान उठाकर ले गए हैं। घटना के वक्त ढाबा मालिक अपने निजी काम से कहीं गया हुआ था। ढाबे पर तैनात कारीगरों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। वारदात में ढाबा मालिक को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ओंकार सिंह निवासी सिद्ध चलहेड़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार को उसने ढाबे पर छुट्टी की हुई थी। वह भी अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। उसके गांव के ही प्रेम सिंह एवं शेर सिंह ने उसके ढाबे पर आकर ढाबे पर काम करने वालों के साथ मारपीट की तथा ढाबे में रखे 6 टेबल, 35 कुर्सियां, 3 पंखे, फ्रिज, काउंटर के अलावा किचन का सारा सामान वहां से उठाकर ले गए। कामगारों की सूचना पर वह अपने ढाबे पर पहुंचा तब भी यह दोनाें वहीं खड़े थे एवं ढाबा के शेड को तोड़ रहे थे। ओंकार सिंह का कहना है कि करीब दो लाख रुपये का सामान आरोपी ढाबे पर से उठा ले गए हैं। इस पर उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मौके का जायजा लिया।
अंब थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ओंकार सिंह की शिकायत पर प्रेम सिंह एवं शेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।