{"_id":"23-65407","slug":"Una-65407-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर चली ईंटें, पांच लोग जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे पर चली ईंटें, पांच लोग जख्मी
Una
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के भंजाल स्थित एक भट्ठे पर दो प्रवासी गुटों में भिड़ंत हो गई। वारदात में एक दर्जन के करीब लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। इसमें लगभग पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद घायलों को अंब अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भंजाल स्थित एर्क इंट-भट्ठे पर शराब के नशे में धुत प्रवासी लोग किसी बात को लेकर उलझ गए और देखते ही देखते लोगों ने एक-दूसरे पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। इसके काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण हो गया। आधे घंटे तक चले विवाद में करीब पांच प्रवासी लोग जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुुुंच गए। सूचना मिलने पर 108 की मदद से उन्हें खंड चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका उपचार हुआ । घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया ने पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।