फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   होमगार्ड और कांस्टेबल से मारपीट, वर्दी फाड़ी

होमगार्ड और कांस्टेबल से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ में दिवाली की रात कार सवार शरारती युवकों ने नशे में धुत होकर जमकर हुड़दंग मचाया। हुड़दंग मचा रहे युवकों को जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड जवान ने रोकना चाहा, तो युवकों ने पुलिस जवानों से मारपीट करनी शुरू कर दी है। युवकों ने होमगार्ड जवान को बस अड्डे में काफी देकर तक घसीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। इतना नहीं, युवकों ने सड़क पर बोतलें में भी तोड़ीं। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य युवक फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान परमजीत सिंह दिवाली की रात संतोषगढ़ पुलिस चौकी के तहत नगर में गश्त ड्यूटी पर था। हिमाचल पुलिस का एक कांस्टेबल संजय कुमार भी इस मौके पर उसके साथ था। इसी दौरान रात करीब एक बजे एक सफेद रंग की कार नंबर एचपी 72ए 6072 नए बस स्टैंड में आई। कार को साथ लगते गांव छतरपुर ढाडा का सुखपाल चला रहा था। इसमें तीन-चार लड़के और भी सवार थे। उन्होंने तेजी से लाकर कार को बस स्टैंड के अंदर रोका और वहां बोतलें तोड़नी शुरू कर दीं। इसके बाद कार में ऊंची आवाज में म्यूजिक सिस्टम लगाकर कार को गोल-गोल घुमाना शुरू कर दिया। जब परमजीत ने उक्त युवकों को वहां से चले जाने को कहा तो उन्होंने कार को रोककर इसके साथ गाली-गलौज एवं धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। कार चालक सुखपाल ने उसे गले से पकड़ लिया एवं उसके साथी संजय कुमार के साथ गाली-गलौज व धक्का मुक्की करना शुरू कर दी। सुखपाल ने उसे नीचे गिराकर घसीटा, जिससे उसकी पहनी हुई खाकी वर्दी फट गई। घटना में परमजीत की दोनों टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। इतने में दूसरी गश्त पार्टी इनका शोर सुनकर उनकी तरफ आई। उसे देखकर आरोपी कार में बैठकर सब्जी मंडी की ओर भाग खड़े हुए। परमजीत और संजय कुमार ने मोटरसाइकिल पर उनका पीछा किया तो देखा कि सुखपाल सिंह ने कार को सड़क के नीचे खेत में गिरा दिया और उसके साथी मौके से भाग खड़े हुए। इन्होंने सुखपाल को बड़ी मुश्किल से काबू करके पुलिस चौकी संतोषगढ़ में घटना की जानकारी दी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले के संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed