{"_id":"23-65378","slug":"Una-65378-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में दौड़ाईं 52 स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में दौड़ाईं 52 स्पेशल बसें
Una
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना। त्योहारी सीजन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अभी से सूबे के बाहर काम कर रहे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी के ऊना डिपो से चार लांग रूटों पर 52 स्पेशल बसों को दौड़ाया गया है। इसमें दिल्ली को आठ, चंडीगढ़ को 12, लुधियाना को दो और बद्दी के लिए 30 बसों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। वहीं दिवाली के चलते एचआरटीसी कर्मियों को वीरवार सायं चार बजे के बाद छुट्टी होने के चलते भी लोगों में हड़कंप मच गया है। इसके चलते कई लोग बुधवार को ही घर निकल गए।
चंडीगढ़ से ऊना आ रहे सुमंत कुमार, मंजीत सिंह, श्रवण कुमार, सुरेश ठाकुर, रजत कुमार, विकास और अरुण ने बताया कि वीरवार को सायं चार बजे के बाद एचआरटीसी बसें न चलने के चलते उन्होंने बुधवार को ही घर निकलने का प्लान बनाया, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि वीरवार सायं चार बजे के बाद एचआरटीसी की बसें बंद होने से अन्य राज्यों की बसों में भीड़ कई गुना बढ़ जाएगी, जिससे घर तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
कोट्स
हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम विवेक लखनपाल शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से दिवाली पर्व के चलते 52 अतिरिक्त रूट पर स्पेशल बसें लगाई गई हैं। जिससे बाहरी राज्यों में काम करने वाले लोगों को घर पहुंचने के लिए कोई दिक्कतें पेश न आएं।