फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विकलांग पुनर्वास केंद्र के नए भवन का रास्ता साफ

विकलांग पुनर्वास केंद्र के नए भवन का रास्ता साफ

Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
Una
Una Updated Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना स्थित रामपुर में प्रदेश के पहले विकलांग पुनर्वास केंद्र का लंबे समय से अटका मसला हल हो गया है। जिला प्रशासन ने पुनर्वास केंद्र का नया भवन बनाने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भूमि हस्तांतरण का केस मंजूर करके सरकार को अनुमोदन के लिए भेज दिया है। डीसी अभिषेक जैन ने बताया कि 30 कनाल जमीन में यह भवन बनेगा। जिला स्तर पर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऊना के रामपुर में 15 करोड़ से विकलांग पुनर्वास केंद्र का भवन बनेगा, जो तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। डीसी ने बताया कि जैसे ही भूमि हस्तांतरण की सरकार से अप्रूवल प्राप्त हो जाएगी, इसके भवन के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश के इस पहले विकलांग पुनर्वास केंद्र के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि चयनित करने का जिला के विभिन्न विकलांग संघों और विकलांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारियों व स्टाफ ने स्वागत किया है और इसके लिए जिला प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन


ये सुविधाएं मिलेंगी
इसमें विकलांगों की सुविधा व प्रशिक्षण के लिए तमाम उपकरण मुहैया होंगे। इसके अलावा प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र, छात्रावास भवन और ऑडिटोरियम की भी सुविधा होगी। इसके अलावा केंद्र में आने वाले शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए खेल एवं अन्य गतिविधियों के सृजन के लिए भी जमीन का प्रावधान किया गया है। इस केंद्र में स्किल ट्रेनिंग डिवीजन भी होगी, जबकि होस्टल में 40 पुरुष व 20 महिला प्रशिक्षार्थियों के अलग-अलग खंडों की कुल 60 लोगों की क्षमता वाला छात्रावास होगा। इस छात्रावास में बड़े आकार के कमरे होंगे, जिसमें 4 बिस्तरों की सुविधा के अलावा कम से कम दो व्हीलचेयर भी उपलब्ध होंगी। हॉस्टल में दो अलग-अलग किचन, दो डायनिंग हाल, दो कॉमन रूम और दो स्टोर कक्ष होंगे। इसमें एक साथ 250 लोगों के बैठने की क्षमता होगी और पूरा ऑडिटोरियम वातानुकूलित होगा। इस विकलांग पुनर्वास केंद्र में आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए टाइप-ए के चार, टाइप बी व सी के 16-16 और टाइप डी का एक क्वार्टर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed