{"_id":"23-57467","slug":"Una-57467-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से रोडवेज कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से रोडवेज कर्मी की मौत
Una
Updated Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में एक तेजरफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को जोरदार टक्कर दे मारी। उसकी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी खुराली रोपड़ के रूप में हुई है। सुरजीत पंजाब रोडवेज का कर्मी था, जो अंब में बसों की टिकट चेकिंग के सिलेसिले में स्टाफ सहित आया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरनाम सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी बाबा दीप सिंह कालोनी राजपुरा जिला पटियाला पंजाब ने शिकायत दर्ज करवाई कि देर शाम वह बलविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सुरजीत सिंह एवं चालक परविंद्र सिंह गाड़ी नंबर पीबी 11-3 एफ-5854 में बसों की चेकिंग के लिए अंब के नैहरियां आए हुए थे। शनिवार देर शाम भैरा में बस नंबर पीबी 11 एएन-6801 पटियाला डिपो की बस को चेक करके नीचे उतरे तो अंब की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार से आया और सड़क के किनारे खड़े सुरजीत सिंह को टक्कर दे मारी। इससे सुरजीत सिंह सड़क के किनारे गिर गया और उसे गंभीर चोर्टे आइं। उसे फौरन ऊना अस्पताल ले जा गया। लेकिन रास्ते में ही सुरजीत सिंह की मौत हो गई। उधर अंब के डीएसपी सागर चंद ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में बाइक सवार के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।