फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   होली के रंग में रंगा ऊना

होली के रंग में रंगा ऊना

Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
Una
Una Updated Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला भर में रंगों का त्योहार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ग के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व पर बधाई दी। सुबह से ही युवाओं की टोली बाइकों पर सवार होकर घराें से निकल पड़ी थी। युवा वर्ग ने रंगों से रंगकर अपने सगे संबंधियों एवं मित्रों के घर जाकर होली की बधाई दी। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने पिचकारी एवं गुब्बारों में पानी भरकर एक-दूसरे पर फोड़े।
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं में जीवन कुमार, गुलशन कुमार, तिलक राज, दीपा, जीतू, आशु, विक्की, लक्की, अजय, रिशी, यशपाल, अब्बू, धर्मपाल, धमेंद्र, संजू और निक्कू ने होली के शुभ अवसर पर घर-घर जाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी को होली के रंग में रंग दिया। वहीं संतोषगढ़ के युवा भी होली खेलने के मामले में किसी से पीछे नहीं रहे मिंटू, हैपी, कर्ण, राकेश, पप्पी, मुकेश, संजीव, दर्शन ने शाम चार बजे तक होली के रंग में रंगे नजर आए। इसके अलावा बाबा बड़भाग सिंह के दरबार से आने जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी नेशनल हाइवे पर जगह-जगह खड़े होकर खूब मस्ती की और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। वहीं पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने भी रविवार को अपने परिवार संग होली पर्व मनाया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी एवं बच्चों को गुलाल लगाकर होली त्योहार मनाया। एसपी ने सभी जिला वासियों को होली पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed