फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एनआरआई महिला से नकदी, गहने उड़ाए

एनआरआई महिला से नकदी, गहने उड़ाए

Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
Una
Una Updated Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं/गगरेट (ऊना)। गगरेट के समीप बस मेंसफर कर रही एक महिला के बैग से दिदहाड़े शातिर लाखों रुपये के गहने और नकदी उड़ा ले गए। होशियारपुर से महिला बस में बैठकर चिंतपूर्णी के स्वाणा गांव की ओर आ रही थी। इसी दौरान शातिरों ने उसे अपना निशाना बना डाला। गगरेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। महिला को वारदात में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। महिला पति के साथ साउथ अफ्रीका में रहती है। उसके ससुराल होशियारपुर के पास हैं और मायका स्वाणा में है।
विज्ञापन

साउथ अफ्र ीका से आने के बाद वह गुजरात से चिंतपूर्णी के लिए रवाना हुई। होशियारपुर से चिंतपूर्णी के स्वाणा गांव तक पहुंचने के लिए उसने बस पकड़ी। महिला का नाम अनुपमा बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि जिस बस में वह होशियारपुर से बैठी, उसी बस में पांच लोग आगे-पीछे सीट पर आकर बैठ गए थे। महिला की मानें तो उन्हीं पांच लोगों ने उनके बैग में रखे पैसे और गहने चुराए होंगे। इसका पता उक्त महिला को तब चला, जब वह अपने मायके स्वाणा गांव में पहुंची। जब उसने बैग उठाया तो देखा कि बैग किसी ब्लेड या तेजधार चाकू से काटा हुआ था। महिला ने जब बैग खोला तो उसके होश उड़ गए। महिला ने पुलिस को बताया कि बैग में लाखों रुपये के गहने और नकदी थी। महिला ने पहले परिजनों को सूचित किया। बाद में महिला ने गगरेट थाना में शिकायत दर्ज करवाई। होशियारपुर-गगरेट मार्ग पर पहले भी चोरी तथा महिलाओं से छेड़छाड़ की वारदातें हो चुकी हैं। डीएसपी अंब सागर चंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के भाई ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ये हुआ चोरी
पुलिस के अनुसार महिला का एक एक मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठियां, सोने की चेन, गले का हार और नकदी गायब है। कुल मिलाकर करीब तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed