फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सूमो-बस टक्कर में दो की मौत, 12 घायल

सूमो-बस टक्कर में दो की मौत, 12 घायल

Fri, 24 Jan 2014 05:49 AM IST
Una
Una Updated Fri, 24 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
मैड़ी (ऊना)। ज्वार में एक टाटा सूमो की बस से भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब लाया गया, जहां अधिकांश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजे गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे उपमंडल अंब के तहत अंब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 पर हादसा उस वक्त हुआ, जब नैहरियां से टिक्कर रक्क्ड़ कांगड़ा के लिए गई बारात वापस घर लौट रही थी। ज्वार में एक मोड़ पर अंब से नादौन की ओर जा रही एक निजी बस से उसकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में टाटा सूमो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने अपने वाहनों से सीएचसी अंब पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। अंब के तहसीलदार मनोज ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर राहत कार्यों को देखा और मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार और घायलों के परिजनों को तीन-तीन हजार फौरी राहत के रूप में राशि प्रदान की। डीएसपी मदनलाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दुर्घटना में विमला देवी (65) पत्नी बलवंत सिंह निवासी हरोली, अखिल (10) पुत्र सतपाल सिंह निवासी भिंडला की मृत्यु हो गई है। घटना पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और गगरेट के विधायक राकेश कालिया शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

घायलों की सूची
अनुबाला (21) पुत्री विक्रम सिंह, अंकु (24) पुत्र विक्रम सिंह, करन (10) पुत्र सतपाल सिंह सभी निवासी बलदोह सोहारी टकोली, टाटा सूमो चालक पिंकू उर्फ बलबीर सिंह (44) पुत्र प्रताप सिंह, राधा (17) पुत्री बलवीर सिंह दोनों निवासी लाहड़, मुकेश कुमार उर्फ आदि (6) पुत्र सोहनलाल, मनीषा कुमारी (15) पुत्री जगसरन, स्नेहलता (32) पत्नी सोहनलाल निवासी संतो टिल्ला नैहरियां, ज्योति (16) पुत्री सतपाल सिंह, शुभम (15) पुत्र सतपाल सिंह, प्रियंका (18) पुत्री सतपाल सिंह, मीना देवी (40) पत्नी सतपाल सभी निवासी भिंडला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed