{"_id":"23-55296","slug":"Una-55296-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकार ली लोन की किस्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकार ली लोन की किस्तें
Una
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। अंब इलाके में लोन दिलाने के बाद लोगों से किस्त की रकम एकत्रित कर एक व्यक्ति ने डकार ली। लोगों को इस बात का पता तब चला जब उनके पास लोन राशि की अदायगी न होने पर नोटिस पहुंचा। नोटिस मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सरकारी योजना के तहत लोगों को भैंस खरीदने के लिए 50-50 हजार रुपये का लोन मिला था। एक व्यक्ति पर लोगों की लोन की किश्तें डकारने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गोपाल चंद निवासी ईसपुर, पंडोगा ने अंब और आस पास के करीब छह लोगों को भैंस खरीदने के लिए विभाग से लोन दिलवाया। उसके बाद गोपाल चंद हर महीने उन लोगों से किश्त की रकम वसूलता रहा। लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हाेंने पूरी रकम का भुगतान कर दिया था। गुरबख्श सिंह, मेहर सिंह, परमजीत सिंह, गुरपाल सिंह, संत राम और विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ रोज पहले जब लोन अदा न होने के नोटिस आए तो वे नोटिस देखकर परेशान हो गए। पहले तो उन्हाेंने गोपाल चंद से संपर्क करने की कोशिश की। गोपाल ने दो टूक कह दिया कि उनकी सारी किश्तें जमा करवा दी गई हैं। पूरी छानबीन में लोगों को पता चला कि किश्तें जमा ही नहीं हुई हैं। सभी लोगों ने न्यायालय के माध्यम से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई। इस पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने अंब थाना को आदेश दिए कि गोपाल चंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा किया जाए। न्यायालय के आदेशों पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
कथित आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
-ओम प्रकाश, थाना प्रभारी अंब
विज्ञापन
कथित आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
-ओम प्रकाश, थाना प्रभारी अंब