फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रपोह मिसरां के मेधावी नवाजे

रपोह मिसरां के मेधावी नवाजे

Sun, 19 Jan 2014 05:50 AM IST
Una
Una Updated Sun, 19 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
मैड़ी/बड़ूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रपोह मिसरां में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र लट्ठ ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक कु लदीप कु मार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्कू ल में बने एक कमरे का उद्घाटन किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन भी किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावियों को नवाजा।
विज्ञापन

कुलदीप कु मार ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें अपने चश्मे बदलने की जरूरत है, क्योंकि सरकार का रिकार्ड तोड़ विकास भी उन्हें नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि चक्कसराए में सरकार की ओर से पीएचसी को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। साथ ही रपोह तथा आसपास की तीन अन्य पंचायतों के लिए पेयजल के लिए 30.50 करोड़ रुपये की योजना को सरकार से मंजूरी प्रदान किए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रपोह मिसरां पंचायत में रपोह में 2 लाख से तथा पंगेयां से मचलैहड़ मार्ग में रास्ते के निर्माण के लिए 80 हजार रुपये देने, तीन दलित बस्तियों को मुख्य सड़क से जोड़ने, पलाहड़ में 2.30 लाख की लागत से सराय भवन, इलाके में दो हैंडपंप तथा दो बस्तियों में सिंगल फेस बिजली लाइनों को थ्री फेस किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद आकांक्षा, आरती, जूही, प्रियंका, रेणू बाला, श्रेया, तानिया, अंचल, प्रियंका रानी, विशाल धीमान, समीर, शुभम, अनीश कु मार, बलविंदर, राहुल और विशाल ने वंदे मातरम, कंचन, ज्योति, प्रियंका, पूनम, नीलम, तनु, प्रियंका, अंजलि, रेखा, इंदू, रीना, शीतल, निशा, दीक्षा, वर्षा ने स्किट, जितेंद्र, नेहा, प्रवेश, नेहा धीमान, प्रियंका, सचिन, साहिल ने सोलो सांग से समां बांध दिया। इस मौके पर स्कू ल ने अपने होनहार ओल्ड स्टूडेंट ललित कु मार, अमित कु मार, पूनम शर्मा, कामना शर्मा, रितिका, दीपक शर्मा और रजत शर्मा को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक राजेश गौतम, चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जंवाल, डा. रविंद्र, रपोह की प्रधान उषा कालिया, किशन देव, नियामत अली, सुदर्शन ठाकुर, राजेश कु मार दत्ता, जनकराज कालिया, सुरेंद्र शर्मा, वामदेव कौशल, सुरेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed