फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डीसी इलेवन ने जीता मैच

डीसी इलेवन ने जीता मैच

Thu, 26 Dec 2013 05:46 AM IST
Una
Una Updated Thu, 26 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में खेले गए टी-20 क्रिकेट मैच में उपायुक्त इलेवन ने प्रेस इलेवन को 78 रन से पराजित कर फ्रैंडशिप टी-20 ट्राफी पर कब्जा जमाया। बुधवार को प्रेस इलेवन के कप्तान सुरेंद्र शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उपायुक्त इलेवन की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 156 रन बनाए। उपायुक्त इलेवन के सलामी बल्लेबाज डीएसपी हैडर्क्वाटर सुरेंद्र शर्मा ने 6 व ईं. मुकेश हीरा ने चार चौकाें की मदद से 19 रन का योगदान टीम को दिया। उपायुक्त इलेवन के कप्तान डीसी अभिषेक जैन ने एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। डीसी इलेवन के बल्लेबाज डा. सुमित दुबे ने 25 रन, पवन ने 24 रन व राजन शर्मा ने 13 रन बनाए, जबकि एसपी अनुपम शर्मा ने 7, उपेंद्र शुक्ला ने 4, एडीसी दर्शन कालिया ने 7, डीएसपी विजिलेंस विजय सकलानी ने 4, टीडी शर्मा ने नाबाद तीन तथा चेतन ने दो रन बनाए। प्रेस इलेवन के गेंदबाज जितेंद्र कंवर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि विवेक शर्मा एवं विशाल शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया। जीत के लिए 157 रनों का निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस इलेवन की टीम मात्र 78 रनों पर सिमट गई। डीसी इलेवन की तरफ से राजीव शर्मा को बेस्ट गेंदबाज, डा. सुमित दुबे को बेस्ट बल्लेबाज, चेतन को बेस्ट कैच तथा एडीसी दर्शन कालिया को बेस्ट विकेट कीपिंग के लिए पुरस्कार दिए गए। प्रेस इलेवन से जितेंद्र कंवर को बेस्ट गेंदबाज, चंद्रमोहन चौहान को बेस्ट बल्लेबाज तथा राजीव भनोट को बेस्ट क्षेत्र रक्षण के लिए पुरस्कृत किया गया। राजन शर्मा को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पदमश्री चरणजीत सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में मैच के समापन समारोह में शिरकत की। विशिष्टातिथि आरुषि जैन एवं आक्षी शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएफओ आरके डोगरा, एक्सईएन जीएस राणा, सहायक आयुक्त एसके पराशर, जिला खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी, एपीआरओ पुरुषोतम, हिमोत्कर्ष महासचिव पूर्णलाल शर्मा, समाजसेवी जगदीश चंद, प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक विनोद लखनपाल, मुख्य सलाहकार कंवर हरि सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी धीमान, चंचल बाली, मुनिंद्र अरोड़ा, सतीश चंदन, रविंद्र तेजपाल, राजन चब्बा, हरपाल सिंह कोटला, रामकिशोर द्विवेदी, मुकेश जसवाल, राजन पुरी, सोमनाथ मिंटू, लखविंद्र, गौरव, अमित शर्मा, रविंद्र कुमार एवं अन्य सदस्यों के अलावा कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed