{"_id":"23-54142","slug":"Una-54142-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को ठीक क्यों नहीं करवाते : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को ठीक क्यों नहीं करवाते : सीएम
Una
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना पहुंचने के बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे मुख्यमंत्री ने लोनिवि के एसई समेत अन्य अफसरों को तलब किया। सीएम के बुलाने पर परिधि गृह में बाहर खड़े लोनिवि के एसई एके कोहली तथा अन्य अफसर वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क को ठीक क्यों नहीं करवाते हो? उन्होंने कहा कि दिल्ली से आते समय मैहतपुर के बाद कई जगह सड़क पर गड्ढे हैं। इस पर एसई चुप हो गए। हालांकि बीच-बचाव करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि यह सड़क रोड प्रोजेक्ट के तहत चीनी कंपनी के पास है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी के पास भी है तो लोनिवि अफसरों को तो काम देखना पड़ेगा। इसके बाद युकां कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एसएचओ केएल बैरी को भी कुछ हिदायतें दीं।
विज्ञापन