फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पहले चोर-चोर चिल्लाए, फिर कर दिया हमला

पहले चोर-चोर चिल्लाए, फिर कर दिया हमला

Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
Una
Una Updated Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पहले चोर-चोर चिल्लाए फिर हमला कर दिया। यह घटना गगरेट के निकटवर्ती गांव अंबोटा में सामने आई, जब रात के समय एक सैनिक की विधवा पर गांव की ही एक महिला, उसके पति तथा देवर ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि अक ारण ही मारपीट के साथ आरोपियों ने महिला को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस पर पीड़ित महिला ने पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करवा लिया है। घटना में पीड़िता को चोटें आई हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी इससे पहले भी उनके साथ गाली-गलौज करते रहे हैं और उन्हें धमकियां भी दे चुके हैं। इसकी शिकायत पहले भी पुलिस थाना गगरेट में की थी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिंकी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय गांव की ही एक महिला, उसका पति और देवर उसके घर के बाहर बाइक पर पहुंचे। तीनों जोर-जोर से चोर-चोर चिल्लाने लगे। रिंकी को लगा कि किसी ने उनके घर के बाहर किसी चोर को चोरी करते हुए पकड़ लिया है। जैसे ही रिंकी बाहर निकली तो तीनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने रिंकी को बाल से पकड़ा और घसीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने रिंकी पर लात और घूंसे भी बरसाए। रिंकी ने पुलिस को बताया कि उनके दोनों बेटे नाबालिग हैं। यह देखकर बच्चे रोने लगे। इसके पश्चात आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। गगेरट पुलिस थाना के प्रभारी विश्वास वालिया ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed