फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
Una
Una Updated Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिल में घनी धुंध और कोहरे का कोेहराम जारी है। धुंध का असर रेल गाड़ियों पर भी देखा जा रहा है। वीरवार को खराब मौसम एवं धुंध के चलते हिमाचल एक्सप्रेस ट्र्रेन अपने तय समय से साढ़े चार घंटे लेट ऊना पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस बरेली से ऊना चलती है। इससे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के देरी से पहुंचने के बाद यह देरी से ही वापस लौट सकी। उधर, अंबाला तथा अन्य क्षेत्रों में ट्रेेनें देरी से ही गंतव्य स्थल तक पहुंचीं।
विज्ञापन

धुंध के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई। पूरा दिन सड़कों पर धुंध का असर देखने को मिला। सुबह दस बजे भी रात लग रही थी। धुंध एवं कोहरे के चलते सर्दी का प्रकोप भी एकाएक बढ़ गया है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को हीटर एवं ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा। वहीं खराब मौसम के चलते रेल सेवाओं को रद किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वीरवार को जिला का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 सेल्सियस तक रहा। स्थानीय निवासी आवेश शर्मा, अमित कुमार, प्रवीण शर्मा, शालू शर्मा, अंजली, सुनील राणा ने बताया कि वीरवार को घनी धुंध के चलते हाथ-पैर सुन्न हो गए। बढ़ती ठंड के चलते घरों में दुबके रहे। उधर, दोपहिया वाहन चालकों में रोहित कुमार, राहुल धीमान, सुरेश, विपिन, संदीप आदि ने कहा कि घनी धुंध के बीच वाहन चलाना भी खतरे से खाली नहीं रहा। सुबह धुंध एवं कोहरे के चलते अपने गंतव्य तक पहुंचते हुए उनके कपड़े पूरी तरह गीले हो चुके थे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
उधर, रेलवे के चीफ कामर्शियल इंस्पेक्टर मनोज राणा ने बताया कि सुबह घनी धुंध के क ारण हिमाचल एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट पहुंची। उन्होंने कहा कि पंजाब के भी कई इलाकों में धुंध के कारण रेल सेवाएं प्रभावित र्हुइं। अंबाला से रेलवे के चीफ कामर्शियल इंस्पेक्टर सिमरन ने बताया कि धुंध का असर रेल सेवाओं पर पड़ रहा है। भविष्य में रेल सेवाओं के रद्द होने की संभावना से फिलहाल उन्होंने इंकार किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक सेवाएं रद्द होेने के आसार नहीं लग रहे हैं। हालांकि धुंध के कारण ट्रेनें लेट जरूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed